✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर भड़कीं राबड़ी देवी, कहा- "SIR के नाम पर काटे जा रहे गरीबों के नाम"

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:30:38 AM

पटना (PATNA) : बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने इस प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों के नाम के नाम पर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं.

राबड़ी देवी ने कहा, “यह पूरी प्रक्रिया गरीबों के वोट छीनने की साजिश है. सरकार वोटबंदी लाना चाहती है, ताकि चुनाव में सिर्फ खास तबके के लोग वोट कर सकें.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम जनता को अनावश्यक कागज़ी कार्यवाही और आधार से लिंकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है. 

साथ ही राबड़ी देवी ने चुनाव आयोग से इस प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मांग की है. इधर विपक्ष भी लगातार सरकार पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाकर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में अब देखना यह है कि सरकार और चुनाव आयोग इस पर क्या सफाई देते हैं.

Tags:bihar politicsbihar monsoon satrarabdi devibihar latest newslalu yadavcm nistish kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.