✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

फिर बिहार चुनाव से पहले सक्रिय हुई पुष्पम प्रिया, जानेंकौन है वो महिला जिसने 2020 के चुनाव में रातों-रात मचा दिया था तहलका 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:20:44 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बिहार विधानसभा 2020 जहां राजनीति जगत में उस समय तहलका मच गया,जब एक नुरानी चेहरा सामने आया जिसको देखकर लोग हैरान रह गए ये कोई और नहीं बल्की पुष्पम प्रिया नाम की एक महिला थी, जिसने रातों-रात अपने विज्ञापन वाली गाड़ियों को पुरे पटना शहर में दौड़ाकर गरदा मचा दिया था.देखने में कोई मॉडल या हीरोइन सी दिखने वाली पुष्पम प्रिया विदेशो में पढ़ाई करके बिहार की राजनीति की तस्वीर बदलने में आई थी.

दो विधानसभा से चुनाव से हार गई थी पुष्पम प्रिया

पुष्प प्रिया ने विधानसभा चुनाव 2020 में पटना के दो विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन दोनों में हार का सामना करना पड़ा. वहीं 5 साल तक पुष्पम प्रिया बिहार की राजनीति से गायब रही. वही विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक बार फिर पुष्पम प्रिया सक्रिय नजर आ रही है.

पढ़ै कौन है पुष्पम प्रिया

अगर आप नहीं जानते तो चलिए हम आपको बता देते है पुष्पम प्रिया आखिर है कौन.अब बताएं कि बिहार की रहने वाली पुष्पम प्रिया 12वीं की पढाई करने के बाद बिहार से यूनाइटेड किंगडम और यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स के इंस्टीट्यूट ऑफ डिवेलपमेंट स्टडीज से डिवेलपमेंट स्टडीज में स्नातकोत्तर की डिग्री ली. इस पढ़ाई में उनके विषय गवर्नेन्स, डेमोक्रेसी और डिवेलपमेंट इकोनॉमिक्स रही.

विदेशो में पढने के बाद भी बिहार से रहा गहरा नाता

वही विदेश में रहने की बावजूद पुष्पम प्रिया बिहार की हर खबर और हर स्थिति पर नजर रख रही थी जहां बिहार की दुर्व्यावस्था पर कुछ करने का सोचा और फिर बिहार विधानसभा से पहले बिहार में अलग-अलग जिलों में जाकर जामिनी हकीकत जानी और नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला लिया.पुष्पम प्रिया ने निडर होकर बिहार के सीएम पद के लिए उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया और खुद को बिहार का सीएम घोषित कर दिया और चुनावी मैदान में उतर गई.

फिर ताल ठोकती नजर आ रही है पुष्पम प्रिया

वही एक बार फिर विधानसभा चुनाव से पहले पुष्पम प्रिया मैदान में ताल ठोकती हुई नजर आ रही है द प्लूरल्स पार्टी (TPP) की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने भागलपुर मे बिहार की महानता की वापसी' का संकल्प लिया. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पुष्पम प्रिया सक्रिय मोड में आ गई है. वो पूरे प्रदेश में जनता से मिल रही हैं उन्होंने कहा बिहार की महानता कभी खत्म नहीं हो सकती हम दबी हुई महानता की वापसी की बात करते है.हमारे पास ऐतिहासिक विरासत है लेकिन उनके संरक्षण और वैश्विक पहचान की कमी है सिर्फ अच्छी बातें करने से किसी का चरित्र नहीं बदलता हमारा एजेंडा है.

पढ़े पुष्पम प्रिया ने क्या कहा

पुष्पम प्रिया ने कहा बिहार की महानता की वापसी जब तक बिहार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक सम्मान नहीं मिलेगा आत्मनिर्भर और मजबूत बिहार बनाना ही लक्ष्य है किसी से निजी दुश्मनी नहीं है दोनों गठबंधनों के काम से असंतुष्ट हैं इसलिए हम अपनी अलग राह पर चल रहे हैं हर बिहारी को अपने राज्य पर गर्व है हम चाहते हैं कि उस गर्व को विश्व स्तर पर पहचान दिलाएं इसके लिए काम करना होगा, सिर्फ कुर्ता-पायजामा पहनकर सदन में बैठने से विकास नहीं होगा.

Tags:Pushpam PriyaWho is pusham PriyaBihar politicsAssembly election updateTrending newsBiharBihar newsBihar news todayBhagalpurBhagalpur newsBhagalpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.