✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पूर्णिया में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, अत्याधुनिक मशीन और पिस्टल बैरल बरामद

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:13:00 AM

पूर्णिया (PURNIYA) : पूर्णिया में एक मिनी गन फैक्ट्री पकड़ाया है. पूर्णिया पुलिस और मुंगेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मिथिलेश यादव के घर में बन रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन किया है. जो जानकीनगर थाना के चकमका गांव में मौजूद है. इस फैक्ट्री में अवेध तरीके से हथियार बनाने का काम चल रहा था. यहां से हथियार बनाने वाले कई अत्याधुनिक मशीन और पिस्तौल का बैरल भी बरामद किया गए है.

एक हथियार तस्कर गिरफ्तार

इस मामल के बारे में पूर्णिया के एसपी आमिर जावेद ने कहा कि मुंगेर पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. उनके पास से कुछ हथियार भी बरामद हुए है. पूछताछ में उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मुंगेर पुलिस ने पूर्णिया के एसपी से संपर्क किया. फिर पूर्णिया एसपी आमिर जावेद ने बनमनखी एसडीपीओ हुलास कुमार और जानकीनगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की. सुबह 3:00 बजे पुलिस टीम ने मिथिलेश यादव के घर को घेर लिया.

3 साल पहले मिनी गन फैक्ट्री पकड़ाया

पुलिस ने बताया कि जब तलाशी ली तो वो कुछ पल के लिए हैरान रह गए. उस नए घर में पिस्तौल और अन्य हथियारों को बनाने वाले कई अत्याधुनिक मशीन लगा हुआ था. वहां से पिस्तौल का कुछ बैरल भी बरामद हुआ है. पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए ट्रैक्टर पर सारे मशीनों को लोड कर थाना लाया. वही जानकीनगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि मिथिलेश यादव के भाई जीतू कुमार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे पूछताछ जारी है. गौरतलब है कि पूर्णिया के बड़हरा कोठी थाना के कैलूटोल में भी 3 साल पहले मिनी गन फैक्ट्री पकड़ाया था. इसके अलावा धमदाहा थाना के कुकरन में 1 साल पहले मिनी गन फैक्ट्री पकड़ाया था. ऐसे में लगता है कि पूर्णिया अब हथियार बनाने के मामले में मुंगेर बनता जा रहा है. जरूरत है पुलिस प्रशासन इस मामले में कडी कार्रवाई करें.

 

Tags:PurniaMini gun factoryart machinepistol barrelPURNIANEWSBIHARTHENEWSPOSTBIHARPOLICE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.