✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कटिहार जेल में बंद पंजाबी कैदी का आरोप- पुलिस पैसे मांगती है नहीं देने पर करते हैं पिटाई

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:00:39 PM

कटिहार(KATIHAR): बिहार के कटिहार मंडल कारा के कैदी कुलदीप सिंह ने जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाया है. पंजाब के गुरुदासपुर के रहने वाले कुलदीप सिंह पिछले ढाई साल से एनडीपीएस एक्ट में यहां बंद है, लेकिन जेलकर्मी उसके साथ मारपीट करते हैं. इतना ही नहीं उसने बताया कि उसे दूसरे राज्य का होने का हवाला देकर पैसे की अवैध मांग करते हैं. पैसे नहीं देने पर उससे मारपीट की जाती है.

दरअसल, पिछले पंद्रह दिनों से जेल प्रशासन के गलत रवैया के खिलाफ कुलदीप सिंह अनशन पर थे, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उन्हें कटिहार के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुलदीप सिंह की मानें तो उसने इंसाफ के लिए कई जगह पत्र भी लिखा है, लेकिन अब तक उन्हें कोई माकूल जवाब नहीं मिला है. फिलहाल जिस तरह के आरोप उन्होंने जेल प्रशासन पर लगाया है उससे जाहिर होता है कि जेल के भीतर खाने बहुत सारा गैरकानूनी काम भी होता है और उसमे जेलकर्मी की भी संलिप्ता प्रतीत होती है.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.