✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मजदूर दिवस पर नियोजित शिक्षकों का प्रतिरोध मार्च, नयी नियमावली  में सुधार की मांग 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:26:44 AM

पटना (PATNA) : बिहार के शिक्षक सरकार द्वारा बनाए गए नयी नियमावली  से खुश नही हैं. जिसके खिलाफ पटना में मजदूर दिवस के मौके पर नियोजित शिक्षकों ने प्रतिरोध मार्च निकाला. यह मार्च नई शिक्षक नियमावली के विरोध में निकाली गई. हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शिक्षक मार्च करते हुए डीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे. जिस दौरान शिक्षकों ने डीएम कार्यालय के गेट पर जमकर नारेबाजी की. मगर जिलाधिकारी के कार्यलय में ना होने के कारण शिक्षक ज्ञापन नहीं दे पाए. 

क्या हैं शिक्षकों की समस्या 

शिक्षकों का कहना था सरकार मनमानी कर रही है. ये बार-बार नियमावली चेंज कर शिक्षकों को प्रसारित करने का काम करती है. शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा हर काम करना पड़ता है, महिला शिक्षकों ने कहा कि सरकार को इसमें बदलाव करना पड़ेगा अन्यथा वो ये आंदोलन जारी रखेंगे. 

बिना किसी शर्त के दे मंजूरी 

शिक्षकों ने मांग की है कि सभी कार्यरत शिक्षकों को बिना किसी शर्त के नयी नियमावली में समाहित किया जाए साथ ही वेतन निर्धारण के स्ट्रक्चर को  राज्यकर्मी के अनुरूप निर्धारित किया जाये.

Tags:Protest marchemployed teachersLabor Dayrulesimprovement in new rulesPATNABIHARNEWSBIHARUPDATETHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.