✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कोलकाता कांड पर नहीं थम रहा विरोध, आज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, ममता बनर्जी से की ये मांग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:47:15 AM

भागलपुर(BHAGALPUR):कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घिनौनी घटना और हत्या के विरोध में पूरा देश गुस्से में है, तो वहीं देश के डॉक्टर इसके विरोध में सड़क पर उतर चुके है, और हत्या और रेप के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए अस्पताल में हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है, जिसका खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है, आलम ये हो चुका है कि लोग इलाज के लिए भटक रहे है, लेकिन डॉक्टर अपनी हड़ताल खत्म नहीं कर रहे है.वहीं बिहार के भागलपुर में भी आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला.जहां कोलकात्ता के अस्पताल में महिला चिकित्सक डॉक्टर मौमिता हत्या मामले को लेकर आक्रोश दिखा.

मायागंज अस्पताल में डॉक्टर ने  ममता बनर्जी से की ये मांग

आपको बताये कि भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भी डॉक्टर के साथ मेडिकल के छात्र छात्राओं ने  कोलकाता के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के  खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ममता बनर्जी महिला है उन्हें शर्म आनी चाहिए न्याय के बदले प्रदर्शन में उतरकर राजनीति कर रही है. इस घटना से कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं को भी अब डर सताने लगा है.

हड़ताल की वजह से दूर से आये मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

 इन लोगों ने कहा कि हत्यारों को जल्दी फांसी के तख्ते तक पहुंचाएं नहीं तो और भी उग्र प्रदर्शन के लिए हम लोगों को बाध्य होना पड़ेगा. आपको बता दें कि भागलपुर के मायागंज अस्पताल का डॉक्टर ने कल भी इमरजेंसी सेवा ठप रखा था और आज भी ठप है.ऐसे में बाहर से आए मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Tags:kolkata rape casekolkata rape and murder casedoctor rape casekolkata doctor rape and murderMayaganj Hospital in BhagalpurMayaganj Hospital in Bhagalpur biharprotest against doctor rapebiharbihar newsbihar news todaybhagalpurbhagalpur newsbhagalpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.