✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान घटना को दिया अंजाम 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:35:39 AM

गया(GAYA); बिहार में बेखौफ अपराधियों का मनोबल चरम पर है. आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र का है. जहां मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने एक ज़मीन कारोबारी को गोलियों से छलनी कर दिया. मारे गए व्यक्ति की पहचान कटारी हिल नई देवी स्थान के रहने वाले अरुण पासवान के रूप में हुई है. वे हर रोज़ की तरह अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. तभी अज्ञात अपराधी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. घटना चंदौती कटारी मेन रोड स्थित भारत गैस एजेंसी से दस कदम के फासले पर हुई है.

परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन 

मौके की जानकारी पाकर परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. चंदौती कटारी मार्ग को कुछ देर के लिए जाम भी रखा था. सूचना पर  सहायक पुलिस अधीक्षक सह विधि व्यवस्था डीएसपी भारत सोनी समेत चंदौती के रणविजय सिंह व रामपुर थाना के थानाध्यक्ष रवि कुमार मौके पर पहुंच परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटाया.  शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाया गया. फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में करने में जुटी है . भारत गैस एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज भी खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि वह अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं. वहीं मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक सह विधि व्यवस्था डीएसपी भारत सोनी ने बताया कि मारे गए अरुण पासवान को पीस कमेटी के मेंबर थे और सोशली काफी एक्टिव थे. 

Tags:biharगयाProperty dealer shot dead in Gayafiring in gyabihar cime newsbihar policethe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.