✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

छपरा में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर किया हंगामा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:26:22 AM

छपरा(CHAPRA):छपरा में प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात बाइकसवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गाँव की है. गोली लगने के बाद जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई गोरखनाथ महतो  घर के बाहर धूप में बैठे थे.  तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और उनके भाई को गोली मार फरार हो गए.

परिजनों का आरोप, डॉक्टर की लतेलतीफी से गई जान 

परिजनों की माने तो एक भूमि विवाद का मामला चल रहा है. इसी को लेकर गोली चली गई है. वही जब परिजन घायल को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद साथ आये लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया.  डॉक्टर चेम्बर में जमकर उत्पात मचाते हुए टेबल कुर्सी पलट दिया और जमकर तोड़फोड़ की. परिजनों का आरोप है कि वह लोग दो घंटे से डॉक्टर की प्रतीक्षा कर रहे थे लेकिन कोई उनके घायल भाई को देखने नहीं आया जिससे उन्हें वक्त पर इलाज नहीं मिला और उनकी मौत हो गई. 

Tags:bihar newschapra news updateProperty dealer shot dead in Chhapra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.