✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बक्सर सेन्ट्रल जेल से कैदी फरार, गंभीर अपराध की काट रहे थे सजा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:09:00 AM

बक्सर(BUXAR): बक्सर सेन्ट्रल जेल के अधीन संचालित ओपन जेल से एक कैदी फरार हो गया. देर शाम जेल के कैदियों के गिनती के दौरान मामला सामने आया. जेल प्रशासन ने मॉडल थाना बक्सर में कैदी फरार होने की सूचना दर्ज कराया है. बक्सर केंद्रीय कारा के मुक्त कारागार से एक कैदी फरार हो गए हैं. कैदी के फरार होने के बाद जेल के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में पहले तो अपने स्तर से कैदी की तलाश की गई. लेकिन जब कैदी का कोई अता-पता नहीं चला तो मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर अब फरार कैदी की तलाश की जा रही है. 

कैदियों की गिनती के बाद खुला पोल 

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक ओपन जेल में सजावार सिवान जिले के चटेया गांव निवासी परमानंद पांडेय के 52 वर्षीय पुत्र सतीश पांडेय को बक्सर के मुक्त कारागार में रखा गया था. नियमानुसार बुधवार को भी वह काम करने के लिए जेल से बाहर गए थे लेकिन फिर वापस नहीं लौटे. शाम को जब कैदियों की गलती होने लगी तब यह बात खुली कि वह जेल में नहीं पहुंचे हैं. जेल के अधिकारियों ने अपने स्तर से उन्हें ढूंढने का प्रयास किया लेकिन पूरी रात जब उनका कोई अता पता नहीं चला तो मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

दरअसल, मुक्त कारागार में कैदियों को तब रखा जाता है जो वह अपनी सजा कि ज्यादातर अवधि गुजार चुके होते हैं और उनका व्यवहार बेहतर होता है. ऐसे कैदी जेल से बाहर जाकर दिन में कोई कामकाज भी कर सकते हैं. यहां वह आपने परिवार वालों के साथ भी रह सकते हैं. हालांकि सतीश पांडे के परिवार के लोग उनके साथ नहीं थे . 

 मानसिक अवसाद में भागने की कही जा रही बात 

उधर, जेल के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भागे हुए कैदी एक संभ्रांत परिवार से आते हैं. उनके पुत्र एवं पुत्री इंजीनियरिंग एवं डाक्टरी की पढ़ाई करते हैं. कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने पिता से कुछ मांग की थी जिसकी पूर्ति नहीं होने से वह अवसाद में चल रहे थे. बहरहाल, मॉडल थाना पुलिस मुक्त कारा प्रशासन द्वारा दिये गए लिखित सूचना के आधार पर फरार बन्दी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं . 

Tags:biharbuxarPrisoners absconded from Buxar Central Jail

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.