✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार को शूटिंग हब बनाने की तैयारी, सरकार ने लॉन्च किया फिल्म पोर्टल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 27, 2026, 5:43:36 PM

पटना(PATNA):बिहार सरकार ने राज्य में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है.इस पहल के जरिए अब बिहार में फिल्म शूटिंग को और अधिक बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कलाकारों तथा व्यवसायियों को सीधे काम के अवसर मिलेंगे.कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड द्वारा यह विशेष ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य फिल्म निर्माण से जुड़े सभी लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाना है, ताकि उन्हें आसानी से काम और प्रोजेक्ट मिल सके.

कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन?

इस पोर्टल पर विभिन्न प्रकार के लोग और व्यवसायी अपना पंजीकरण कर सकते हैं, जैसे कलाकार: एक्टर, डांसर, सिंगर आदि,तकनीकी विशेषज्ञ: कैमरा, लाइट, साउंड, ड्रोन, एडिटिंग और VFX से जुड़े लोग,क्रिएटिव टीम: आर्ट डायरेक्शन, सेट डिजाइन, कॉस्ट्यूम और मेकअप आर्टिस्ट,सेवा प्रदाता: होटल, ट्रांसपोर्ट, कैटरिंग और शूटिंग लोकेशन देने वाले,मीडिया प्रोफेशनल्स: डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया, फोटोग्राफी और प्रमोशन से जुड़े लोगअन्य सेवाएं: सिक्योरिटी, इवेंट मैनेजमेंट और लोकल कोऑर्डिनेशन करने वाले लोग.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

इस पोर्टल से बिहार में फिल्म शूटिंग करने वाली कंपनियों को स्थानीय स्तर पर आसानी से लोग और सेवाएं मिलेंगी.इससे स्थानीय युवाओं और व्यवसायियों को सीधा रोजगार मिलेगा. साथ ही बिहार में फिल्म इंडस्ट्री का विकास भी तेज होगा और नई आर्थिक संभावनाएं बनेंगी.इच्छुक लोग film.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर आसानी से और बिल्कुल मुफ्त में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है. यह प्रक्रिया सरल है और कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

Tags:BiharGovernmentFilmIndustryFilmPortalBiharFilmPolicyLocalEmploymentFilmProductionShootInBiharCinemaIndustryEntertainmentNewsDigitalPortalFilmShootingJobOpportunities

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.