✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में जलजमाव से राहत की तैयारी, कुर्जी और आनंदपुरी नाला परियोजना का CM नीतीश ने किया निरीक्षण

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 15, 2026, 5:17:19 PM

पटना (PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने रविवार को राजधानी पटना में चल रही दो अहम नाला निर्माण योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने आशियाना-दीघा रोड स्थित राजीव नगर के पास बन रहे कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) और आनंदपुरी नाला परियोजना की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के तहत नालों का पक्कीकरण किया जा रहा है और उनके ऊपर दो-लेन सड़क का निर्माण भी किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो. मुख्यमंत्री के अनुसार, योजनाओं के पूरा होने पर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी. इससे शहर अधिक व्यवस्थित और साफ-सुथरा नजर आएगा.

मुख्यमंत्री ने बताया कि 21 फरवरी 2025 को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने पटना जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की थी. उसी दौरान कुर्जी और आनंदपुरी नालों का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी गई थीं. लोगों की मांग को देखते हुए नालों के सुदृढ़ीकरण के साथ उनके ऊपर सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया था, जिस पर अब कार्य प्रगति पर है.

राजीव नगर नाला पटना की जल निकासी व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इसकी लंबाई लगभग 4.26 किलोमीटर है, जो दीघा-आशियाना रोड से शुरू होकर कुर्जी ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन तक जाता है. इसी प्रकार आनंदपुरी नाला करीब 4 किलोमीटर लंबा है, जो बाबा चौक से शुरू होकर अटल पथ और ए.एन. कॉलेज के पास से राजापुर पुल ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन तक विस्तारित है.

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Tags:Bihar newsbiharbihar news updatebihar updatepatna newscm nitish kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.