✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पुलिस को प्रशांत किशोर की चेतावनी, कहा- अगर छात्रों पर चली लाठी तो भुगतना होगा परिणाम 

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:35:32 AM

पटना(PATNA): BPSC परीक्षा को लेकर बिहार में छात्रों का आक्रोश जारी है. छात्र प्रदर्शन कर परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. छात्रों पर लाठी चार्ज की जा रही है. इस बीच जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने BPSC छात्रों के साथ मार्च पर निकलने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस बारे में उन्होंने शेखपुरा हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में हर दूसरे दिन लाठी चल रही है. इस बारे में सरकार को कैसे पता नहीं चल रहा है. अगर ऐसा है तो अब से हम उनके साथ खड़े हैं. देखते है, वह लाठी कैसे चलाते हैं.

उन्होंने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शन कर रहें है तो आपकी सरकार से इजाज़त लेकर ही लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार को छात्रों से बात करना चाहिए, उनकी समस्याओं को समझना चाहिए. लेकिन लाठी मारने का अधिकार आपको किसने दिया है. हम इसका विरोध करते हैं और जब भी छात्र मार्च पर निकलेंगे तो उस मार्च की अगुआई करने के लिए प्रशांत किशोर और जन सुराज के साथी उनके साथ चलेंगे. क्योंकि, हम भी देखना चाहते है पुलिस लाठी कैसे चलाती है और अगर लाठी चलेगी तो इसका परिणाम उन्हें भी भुगतना होगा.

रिपोर्ट: ऋषिनाथ

Tags:बिहारबिहार न्यूज़बिहार अपडेटप्रशांत किशोरजन सुराज अभियानलाठी चार्जप्रदर्शनबीपीएससीबीपीएससी परीक्षासीएम नीतीश कुमारपटनापटना न्यूजBiharBihar NewsBihar UpdatePrashant KishorJan Suraj AbhiyanLathi ChargeDemonstrationBPSCBPSC ExamCM Nitish KumarPatnaPatna News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.