✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

प्रशांत किशोर का अनशन समाप्त, सत्याग्रह शुरु, पीके ने सीएम की मानसिक स्थिति पर खड़ा किया सवाल, पढ़ें क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:51:32 AM

पटना(PATNA):जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आज 14वें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया,उन्होंने एलसीडी घास के पास गंगा नदी में स्नान किया और केला खाकर अनशन तोड़ा. मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि वह अब केवल छात्रहित ही नहीं बल्कि बिहार में अन्य युवाओं और लोगों को जो पीड़ित है उनके हित में भी सत्याग्रह आंदोलन करेंगे,उन्होंने कहा कि वह भले ही गांधी मैदान को छोड़ दिए लेकिन अब एलसीटी घाट में गांधी जी के नाम पर आश्रम बनाया गया है, जिसका नाम विहार सत्याग्रह आश्रम रहेगा और वह कई हफ्ते तक अभी यहीं रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगे.

पढ़ें पीके ने क्या कहा

 प्रशांत किशोर ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि लगभग 100000 से अधिक लोगों और युवाओं को यहां बुलाकर उनको जागृत करें और उनके समस्याओं का समाधान करें.आपको बताये कि प्रशांत किशोर पिछले 2 जनवरी से बीपीएससी अभ्यर्थियों के री एग्जामिनेशन की मांग को लेकर अनशन पर थे, जिसका उन्होंने आज समापन किया, लेकिन अपना सत्याग्रह आंदोलन जारी रखने का भी ऐलान किया है.

प्रशांत  किशोर ने सीएम की मानसिक स्थिति पर सवाल किया खड़ा

बिहार में सत्याग्रह की घोषणा के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर भी सवाल खड़ा किया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि 13 करोड़ बिहार वासियों का मुखिया बननेवाले नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति का सरकार बुलेटिन जारी करें.हाल के दिनों में कई लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़ा किया है, बिहार की जनता जानना चाह रही है कि उनके मुखिया का मानसिक स्थिति क्या है.

Tags:prsshant kishorejansurajcm nitish kumarbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.