✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बोले प्रशांत किशोर- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आसपास रहने वाले अधिकारी पीते हैं शराब लेकिन उनपर नहीं होती कार्रवाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:09:59 AM

शिवहर(SHIVHAR): शिवहर जिले में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का पद यात्रा जारी है. इस क्रम में आज शिवहर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. शराबबंदी के मामले पर उन्होंने कहा कि 48 घंटों के अंदर बिहार में शराबबंदी समाप्त कर देना चाहिए. साथ में उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि मुझे किसी से डर नहीं लगता है. नीतीश कुमार के आसपास रहने वाले अधिकारी शराब पीते हैं. उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए मुख्यमंत्री कभी समाजवादी बनते हैं तो कभी गांधीवादी बनते हैं. पदयात्रा के दौरान देखने को मिला है कि ग्रामीण क्षेत्रों में  अभी भी लोगों के मुंह से शराब की बदबू आती है. ऐसे में शराबबंदी कहां है. जिस महिलाओं का हवाला मुख्यमंत्री देते हैं उस गरीब महिलाओं का हालत खराब हो गया है. उसके पति को बेवजह पुलिस पकड़ कर जेल भेज देती है. महिलाओं को पुलिस प्रशासन और कचहरी का चक्कर लगाने होते हैं. लेकिन बड़े लोग व अमीर लोगों पर पुलिस हाथ नहीं लगाती है. 

Tags:bihar newsPrashant KishoreChief Minister Nitish Kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.