✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

चिराग पासवान के NDA में शामिल होने पर बोले प्रशांत किशोर- छोटे दल व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए करते हैं जोड़-तोड़ की राजनीति

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:17:00 PM

समस्तीपुर (SAMASTIPUR) : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्र मंत्री चिराग पासवान NDA में शामिल हो गए है. जिसके बाद विपक्षी नेता इसपर बयानबाजी देने से पीछे नहीं हट रहे है. NDA में शामिल होने से पहले चिराग पासवान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. जिसके बाद वो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले. अब इस पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी बात रखी और कहा कि सभी अपना व्यक्तिगत स्वार्थ पूरा करते है.

बिहार की राजनीति की ये सच्चाई- उपेंद्र कुशवाहा

प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान के NDA में शामिल होने पर कहा कि ये घटना कोई नई बात नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और चिराग पासवान 2014 और 2015 में भाजपा के साथ थे. इन दलों ने साथ में मिलकर चुनाव भी लड़ा. सबके पास ये अवसर है कि वो अपने साथ दूसरे दलों को जोड़ें और बिहार की राजनीति की ये सच्चाई रही है. ये नई घटना नहीं हो रही है. विद ऑल ड्यू रिस्पेक्ट छोटे दल ये देखते हैं कि हमें एक सीट कहां मिल जाएगी कि हमारा व्यक्तिगत स्वार्थ कहां पूरा हो जाएगा ?

चुनावी राजनीति में ये सब होते रहता है- प्रशांत किशोर

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अगर जीतन राम मांझी की पार्टी है, तो वो ये देख रहे हैं कि हमें एक सीट कहां मिल जाएगी. महागठबंधन से मिल जाएगी, तो वह महागठबंधन में रहे. भाजपा से मिल जाएगी, तो भाजपा में चले जाएंगे. यही हाल उपेंद्र कुशवाहा का भी है, जिसने भी उनको दो टिकट दे दिया, वह उसी साइड चले जाएंगे। लोजपा पार्टी भी दो धड़ों में है, कौन रहता है, क्या होता है ये उनका इंटर्नल मैटर है और राजनीति में सामान्य बात है. लोकतंत्र में, चुनावी राजनीति में ये सब होते रहता है, इसे बहुत ज्यादा गंभीरता से मैं नहीं लेता हूं.

Tags:Prashant KishorBiharpoliticsmanipulation politicsBIHARNEWSBIHARUPDATEBIHARLATESTNEWSTRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.