पटना (PATNA) : बिहार में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है. इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है. पोस्टर के माध्यम से बीजेपी ने नीतीश कुमार, तेजस्वी और अखिलेश सिंह पर निशाना साधा है. पोस्टर के अनुसार बीजेपी खुद को शेर राम को मानने वाली पार्टी बता रही है. वहीं दूसरी तरफ पोस्टर में नीतीश कुमार के पी यादव अखिलेश यादव और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य को दिखाया गया है. इसके आड़ में बीजेपी ने धर्म को लेकर विवादित बयान देने पर स्वामी प्रसाद मौर्य और बिहार के शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है.
