✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर पोस्टर वार शुरू, RJD ने एनडीए को बताया सरकार 'हर विषय में फेल

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:04:21 AM

पटना (PATNA): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे से पहले सियासत गरमा गई है. जहां राष्ट्रीय जनता दल ने पोस्टर वार छेड़ते हुए सत्तारूढ़ एनडीए सरकार की ‘मार्कशीट’ जारी कर दी है, जिसमें 2005 से 2025 तक के शासन को हर मोर्चे पर फेल करार दिया गया है.राजद द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीरें प्रमुखता से दिखाई गई हैं.पोस्टर के शीर्षक में लिखा गया है, "हमारा कुर्सी का खेल है, हर विषय में फेल है", जो स्पष्ट रूप से एनडीए सरकार की आलोचना करता है.

हर विभाग पर लाल स्याही में ‘फेल’

राजद ने इस पोस्टर में राज्य की प्रमुख समस्याओं और विभागों की सूची देते हुए उनके सामने बड़े अक्षरों में ‘फेल’ लिखा है. जहां इस पोस्टर में सबसे ऊपर नौकरी और रोजगार को शामिल किया गया है, जिसे लाल रंग से ‘फेल’ बताया गया है. इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सुरक्षा, उद्योग, सड़क निर्माण, बिजली, जल आपूर्ति जैसे तमाम विभागों को भी असफल करार दिया गया है.

पीएम के दौरे से पहले सियासी संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन से ठीक पहले यह पोस्टर वार राजद की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.अब पार्टी इस पोस्टर के जरिए यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि एनडीए सरकार के दो दशकों के शासन में बिहार विकास की दौड़ में पिछड़ गया है.

जदयू-भाजपा पर सीधा हमला

राजद ने इस पोस्टर के माध्यम से न केवल भाजपा बल्कि उसके सहयोगी जदयू पर भी हमला बोला है. "कुर्सी का खेल" जैसे वाक्य सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक पलटबाज़ी और बार-बार गठबंधन बदलने पर कटाक्ष माने जा रहे हैं.

राजनीतिक प्रतिक्रिया का इंतज़ार

फिलहाल जदयू या भाजपा की ओर से इस पोस्टर वार पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि पीएम मोदी के बिहार दौरे के दौरान यह मुद्दा सुर्खियों में रहेगा और विपक्ष इसे बार-बार उठाने की कोशिश करेगा.

Tags:bihar poster warpm modi bihar visitnda government failurenda meet biharopposition poster warpm modi latest newsbihar politics newsnda government issuesindia political updatespm modi speechbihar election newsnda alliance newspolitical clash biharpm modi campaignpolitical controversy indiaBihar NewsPatna newsTodays bihar newsPolitical newsBihar PoliticsPoster warModi ji

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.