✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा कांड पर सियासत तेज, जन सुराज टीम पहुंची पीड़िता के गांव, निष्पक्ष जांच की मांग

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 3:38:13 PM

नालंदा (NALANDA) : जिले के अजयपुर गांव में महिला के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है. जन सुराज पार्टी की टीम ने गांव पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली. जन सुराज पार्टी के नेता और पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना अजयपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की और सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

बिहार में बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं

किशोर कुमार मुन्ना ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की अपनी बेटी नहीं इसीलिए वह बेटियों के साथ हो रही घटना को लेकर गंभीर नहीं है. उन्हें अपने पुत्र निशांत कुमार को सीएम की कुर्सी पर बैठाने की चिंता है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन निर्दोष लोगों को फंसा रहा है जबकि घटना में शामिल मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर हैं.

पूरे बिहार की छवि देशभर में खराब

उन्होंने यह भी कहा कि नालंदा जो मुख्यमंत्री का गृह जिला और ज्ञान की धरती के रूप में जाना जाता है वहां इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है और इससे पूरे बिहार की छवि देशभर में खराब हुई है. साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस गंभीर मामले पर उनकी चुप्पी चिंताजनक है. आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक वायरल वीडियो के आधार पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता के घर के पास सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है.

Tags:Nalanda incident politicsNalanda case political reactionJan Suraj Party Nalanda visitNalanda victim village visit newsBihar politics latest newsNalanda incident updatesNalanda crime case Bihar newsJan Suraj leaders meet victim family

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.