☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर दिए बयान पर राजनीति तेज, तेजस्वी यादव ने कह दी ये बात

सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर दिए बयान पर राजनीति तेज, तेजस्वी यादव ने कह दी ये बात

पटना(PATNA): बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान पर लगातार विपक्ष के नेताओं के तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पटना में पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके सवालों पर हम जवाब नहीं दे सकते हैं, क्योंकि हम न्यायालय प्रणाली पर हमें भरोसा है जो लोग न्यायालय पर सवाल खड़ा कर रहे है. वहीं इसका जवाब दे सकते है. कोर्ट को उनके खिलाफ संज्ञान लेना चाहिए.

तेजस्वी यादव ने कह दी ये बात

वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा द्वारा तेजस्वी यादव के कार्यकाल पथ निर्माण विभाग में गड़बड़ी को लेकर कई सारे आरोप लगाए जा रहे हैं. जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि गड़बड़ी हुई है ठीक कर दें. कहा कि उपमुख्यमंत्री को दिमाग नहीं है, बिना हाथ पैर का बात बोलते है. तेजस्वी यादव ने कहा कि ग्लोबल टेंडर के माध्यम से सरकार भ्रष्टाचार कर रही है. कल सवाल उठाया उसका कोई जवाब नहीं मिला. मैंने कहा कि टेंडर घोटाला हो रहा है सरकारी पैसे से पार्टी के प्रचार कर रहे हैं, उसे पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. अंचलाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी लोगों का अलग-अलग भ्रष्टाचार है इस पर कोई जवाब नहीं आया और आप हमको कटघरे में डाल रहे हैं हम ही को गाली दे आपकी एजेंसी क्या कर रही है. अगर कहीं भी छापेमारी हो रही है आप करोड़ों रुपए मिल रहा है तो आपकी एजेंसी क्या कर रही है. आज के एजेंसी पूरे मामले में मामला दर्ज करके कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है.

ग्लोबल टेंडेंरिंग हो रही है खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है-तेजस्वी यादव

जब सीबीआई और ईडी कार्रवाई करती है. करोड़ों रुपए बदामद होते हैं तो बिहार के एजेंसी क्यों नहीं काम करती है. इस सवाल पूछने से इन लोगों को मिर्ची लगती है और यह लोग उल्टे तेजस्वी यादव से सवाल पूछते हैं.ग्लोबल टेंडेंरिंग हो रही है खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है.उन्होंने कहा कि इतने पुल पुलिया गिर गए उसका जिम्मेदार कौन है उसका जवाब कौन देगा. आपको बताये कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव के विभाग पथ निर्माण विभाग में कई सारी गड़बड़ियों को लेकर कई आप तेजस्वी यादव पर लगाए है. जिसका जवाब तेजस्वी यादव ने विजय कुमार सिन्हा को दिया है.

Published at:20 Apr 2025 08:59 AM (IST)
Tags:MP nishikant dubeycm nitish kumartejswi yadavbihar politiscviral newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.