✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दिल्ली चुनाव पर गरमाई राजनीति, रुझानों पर मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा इस बार बीजेपी की बनेगी सरकार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:00:00 AM

पटना(PATNA):दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती चल रही है.जिसके पहले रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलते दिख रहा है,जिसको लेकर बीजेपी नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है.वहीं इसको लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने का दावा किया है.जीतन राम मांझी ने कहा है कि दिल्ली में बीजेपी न केवल आगे है बल्कि वहां बीजेपी की ही सरकार बनेगी. हार के बाद कांग्रेस को एक बार फिर से पुराना रोना ही रोना पड़ेगा.कांग्रेस से अभी से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और अन्य तरह के बहाने बना रही है.

पढ़ें राहुल गांधी को जीतन राम मांझी ने क्या कहा

जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर के आरोपों पर कहा कि राहुल गांधी को बचपना छोड़ना चाहिए. वह जिस तरह के आरोप लगा रहे हैं वह बचकाना है उन्हें मैच्योरिटी दिखानी चाहिए.वहीं बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर लालू प्रसाद यादव के बयान पर जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू जी सपना देख रहे हैं. तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना उनके लिए केवल ख्याली पुलाव है.तेजस्वी यादव बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर केवल राजनीति कर रहे हैं लेकिन हकीकत यही है कि बिहार में जहां कहीं भी अपराधिक घटनाएं होती हैं, वहां तुरंत एक्शन देखने को मिलता है. बिहार में क्राइम से कोई कंप्रोमाइज नहीं हो रहा. तेजस्वी यादव को विकास से कोई लेना-देना नहीं है.

तेजस्वी यादव पर जीतन राम मांझी ने बोल दी ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के सांसदों वाले ग्रुप फोटो को लेकर विपक्ष की तरफ से सवाल उठाए जाने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि संसद सत्र के दौरान सदन में उनका संबोधन था इसके पहले वह विभागीय बैठक में भी व्यस्त थे.बिहार में जो लोग एनडीए में कुछ तलाश में की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें 2025 के विधानसभा चुनाव में जवाब मिल जाएगा.बिहार में एनडीए पूरी तरह एकजुट है और एनडीए में शामिल सभी पांच दल पांडव की तरह चट्टानी एकता बनाए हुए हैं.हम विधानसभा चुनाव में 225 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे.

Tags:delhi assembly electiondelhi assembly election countingdelhi assembly election resultdelhi politiscjitan ram manjhitejswi yadavlalu prasad yadavrahul gandhicongressarvind kejriwalexit poll of delhi elctiontrending newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.