✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सीमांचल पर सियासत शुरू, अधिकार यात्रा के लिए असदुद्दीन ओवैसी तैयार, किसपर साधेंगे निशाना

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:31:47 AM

सीमांचल (SIMACHAL) : एआइएमआइएम सुप्रीमो सह सांसद असदुद्दीन ओवैसी बिहार दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है. सीमांचल में ओवैसी अधिकार यात्रा करेंगे. यही वो जगह है जहां  से एआईएमआईएम के 2020 में 5 विधायक जीते थे, जिसमें से चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए, लगता है इसी झटके के बाद अब ओवैसी 18 और 19 मार्च को यह यात्रा निकाल रहे हैं. इस दौरान वो दो दिनों तक अलग-अलग जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं 19 मार्च को ओवैसी लोहागाड़ा में लोगों से मुलाकात करेंगे. सीमांचल में ओवैसी ने पांव पसारने शुरू किए और बेहतर प्रदर्शन भी दिखा लेकिन चुनाव के बाद पार्टी उथल-पुथल हो गई. अब इस यात्रा द्वारा ओवैसी उस जमीन को वापस मजबूत करने में जुट गए हैं. 

तेजस्वी पर निशाना 

ओवैसी अपनी यात्रा में तेजस्वी यादव के उन वादों की चर्चा कर सकते हैं जो अब तक पूरे नहीं हुए. जिसमें सीमांचल विकास आयोग बनाने की बात कही थी, नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने और महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने हैं. सरकार बने सात महीना हो गए हैं लेकिन अब तक इसपर कोई पहल नहीं की गई है. 

जदयू पर ओवैसी हमला 

ओवैसी ने महागठबंधन के ऊपर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि जेडीयू के नेताओं ने आरएसएस के लिए रेड कार्पेट बिछाकर घर- घर पहुंचाने का काम किया है और हमें भाजपा की बी टीम बताते हैं. उन्होंने कहा कि बीते दिनों पूर्णिया में गृहमंत्री अमित शाह की रैली हुई और उसके बाद महागठबंधन के द्वारा रैली का आयोजन किया गया. लेकिन राजद और जनता दल यूनाइटेड के नेताओं के द्वारा यहां के मुसलमानों के पिछड़ेपन को लेकर कोई बात नहीं की गयी.

Tags:PoliticsSeemanchalAsaduddinAsaduddin OwaisiAdhikar YatraTEJASWIYADAVBIHARPOLITICSPOLITICSBIHARNEWSBIHARUPDATETHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.