✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में बाढ़ के खतरे के बीच सियासत,जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा -बिहार को कर रहे हैं बर्बाद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 30, 2024,
Updated: 7:23 AM

पटना(PATNA):बिहार में आई बाढ़ को लेकर सियासत देखने को मिल रही है. इस बीच आरजेडी ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार 20 साल से है,लेकिन बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए अभी तक कोई उपाय नहीं किया गया है.

बिहार को बाढ़ से बचाना है तो नेपाल से निकलने वाली नदियों पर डैम बनाना जरूरी है-जगदानंद सिंह

जगदानंद सिंह ने कहा कि यदि बिहार को बाढ़ से बचाना है तो नेपाल से निकलने वाली नदियों पर डैम बनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जब बिहार में राजद की सरकार थी. उस वक्त मैं राज्य का जल संसाधन मंत्री था. 2004 में हम लोगों ने पहल किया था कि नेपाल में डैम बने. भारत सरकार से आग्रह पर नेपाल सरकार से बात भी हुई थी, लेकिन 2005 से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है , उसे पल को नीतीश कुमार ने इसको अनदेखा कर दिया.

जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार को बर्बाद कर रहे हैं नीतीश कुमार

जगदानंद सिंह ने कहा कि अभी लालू प्रसाद यादव जब केंद्र में मंत्री थे तब बिहार की भलाई के लिए कई योजना बनाई थी लेकिन नीतीश कुमार जब केंद्र में मंत्री थे तब बिहार को तबाह करने की योजना बनाते है. बिहार के सीएम बने तो राज्य को तबाह बर्बाद कर रहे है.

Tags:Jagnanda singhJagnanda singh rjdJagnanda singh biharNitish KumarCm Nitish KumarTrending newsBihar politics on floodFlood in biharBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.