✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज़, एनडीए की सीट बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:35:45 AM

मुंगेर (MUNGER): बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी अपनी अपनी तैयारी में जुट गई है. इसी बीच एनडीए में सीट बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा लालू जी चुनाव में दिखते तो ज़रूर हैं, लेकिन हारते है यह कन्फर्म है. बता दें बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो चुकी है. जहां रविवार देर शाम मुंगेर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कई अहम बयान दिए .जिनसे यह साफ है कि एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) अपनी रणनीति को लेकर अब स्पष्टता की ओर बढ़ रहा है.

सीट बंटवारे पर सामूहिक सहमति

चिराग पासवान के चालीस सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे को लेकर पूछे गए सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा, इसे लेकर गठबंधन का निर्णय शीर्ष नेतृत्व करेगा.लोकसभा चुनाव की तरह सभी एनडीए घटक दल आपस में बैठकर तय करेंगे कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा.इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि किसी एक पार्टी की तरफ से सीटों का दावा करना अंतिम नहीं है, और सामूहिक संवाद से ही अंतिम फैसला लिया जाएगा.

राजद और लालू यादव पर हमला

कार्यक्रम में बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और उसके संस्थापक लालू प्रसाद यादव पर भी तीखा हमला बोला. जहां उन्होंने कहा,राजद आज भी लालू यादव की पार्टी है. वही नेता तय करते हैं और वही पार्टी भी चलाते हैं. चुनाव के वक्त लालू यादव खूब दिखाई देते हैं, लेकिन उनका हारना तय होता है.यह बयान राजद की नेतृत्व शैली पर सवाल खड़े करता है और संकेत देता है कि एनडीए चुनावी रणनीति को ‘व्यक्तिवाद बनाम सामूहिक नेतृत्व’ के मुद्दे पर केंद्रित कर सकती है.

नीतीश कुमार पर भरोसा जताया

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि,बिहार की जनता को भरोसा है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही जनता वोट करेगी. जहां राज्य में विकास, सुशासन और स्थिरता की मिसाल कायम हुई है.इस बयान के जरिए एनडीए ने एक बार फिर से यह साफ कर दिया है कि 2025 विधानसभा चुनाव में चेहरा नीतीश कुमार ही रहेंगे और पूरा गठबंधन उनके नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगा.

 

Tags:Today newsBiharBihar NewsBihar PoliticsVidhansabha chunav in biharPolitical stir intensifies regarding the upcoming assembly electionsSamrat Choudhary's big statement on NDA seat sharingNitish KumarLalu Yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.