सीतामढ़ी (SITAMARHI) : बिहार पुलिस के मैत्रीपूर्ण पुलिसिंग के दावों की पोल खोलता एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिले के भिट्ठा थाना में पति की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंची पीड़िता और ग्रामीणों के साथ थानाध्यक्ष द्वारा गाली-गलौज और अभद्रता किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
FIR कराने गई महिला पर भड़के थानाध्यक्ष
बतादे कि बीती 13 मार्च को चोरौत के सिमरी निवासी श्याम महतो का शव भिट्ठा थाना क्षेत्र में मिला था. 16 दिन बाद जब मृतक की पत्नी अनिता देवी ग्रामीणों के साथ एफआईआर कराने थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष भड़क गए.
पीड़ित परिवार को ही जेल भेजने की धमकी
वीडियो में वे न केवल गंदी गालियां दे रहे हैं बल्कि पीड़ितों पर ही केस दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं. इस दौरान पुलिसकर्मी लोगों के मोबाइल छीनते भी नजर आए. इधर मामले में सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने मामले मे संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं उन्होंने स्पष्ट किया कि दोष सिद्ध होने पर दोषी पुलिस अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगीं