✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Breaking : खनन अधिकारी पर हमला करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने की करवाई, पकड़े गए सभी बदमाश

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:23:24 AM

बक्सर(Buxar): बक्सर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है बता दे कि बीते दिन बक्सर के खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार पर कुछ अहराधियों ने जानलेवा हमला कर भाग निकले थे. जिसके बाद बक्सर पुलिस ने इस मामले पर कड़ी जांच कर अपराधियो को धर दबौचने के लिए रणनीतियी तैयार की थी,जहां इस मामले पर उन्हें सफलता मिली. बता दे कि बक्सर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.वहीं घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त सह ट्रांसपोर्टर औक अन्य के खिलाफ छापेमारी जारी है.

वाहन जांच के दौरान खनन पदाअधिकारी हुआ था हमला 

इस मामले पर बक्सर सदर डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि घटना के दिन सुबह 4 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नदांव रेलवे गुमटी के पास खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार की ओर से अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ वाहन जांच के क्रम  में खनन पदाधिकारी को कुछ अज्ञात कार सवार के द्वारा लाठी-डंडा से हमला कर घायल कर दिया गया था. जिसके बाद अपराधी वहा से भाग निकले थे. 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई अपराधियों की पहचान

बता दे कि पुरे घटना को गंभीरता से लेते हुए बक्सर पुलिस अधीक्षक की ओर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर धीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कांड का त्वरित अनुसंधान हेतु निर्देशित किया गया था. जिसके बाद गठित टीम की ओर से सीसीटीवी फुटेज और कई सबूतो के आधार पर घटना की जांच शुरु कर अनुसंधान किया जा रहा था.इसी के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें को नदांव के लक्ष्मण यादव के पुत्र मनु यादव और सोहनीपट्टी के रामशंकर मिश्र के पुत्र विशाल कुमार मिश्रा शामिल हैं बता दे कि  गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन मोबाईल फोन और एक बाइक भी जब्त किया गया है.वहीं इस घटना में मौजूद अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कि जा रही है.

रिपोर्ट: धीरज कुमार 

Tags:bihar newsbihar news livelive newsbiharhindi newslatest newsbreaking newsbihar jharkhand newstop newsbihar news todaybihar criminal newsnewspatna newstodays bihar newstoday newsnews biharcrime2024

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.