✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सुशासन के पुलिस की खुली पोल, अपराधी लूटते रहे बस पुलिस ने नहीं उठाया फोन, जानिए मामला  

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:04:49 PM

नवादा (NAVADA) : नवादा से एक बड़े लूट की घटना सामने आई है. इस घटना ने पुलिस को एक बड़ी चुनौती दी है. जहां कुछ बेखौफ अपराधियों ने बस में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. यह मामला नवादा में बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के साई मंदिर के निकट की है. मामले के बारे में बताया जा रहा है कि 10 की संख्या में अपराधियों आए. सभी अपराधी हथियार से लैस होकर बस के अंदर प्रवेश किया और फिर हथियार दिखाकर मोबाइल पैसा और सोने का चेन लूट कर फरार हो गए. 

जानिए क्या है मामला

यह घटना सुबह-सुबह तकरीबन 3:30 बजे की है. इस मामले के बारे में बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ था तब लोगों द्वारा पुलिस को कई बार फोन लगाया गया. मगर इस दौरान किसी ने फोन नहीं उठाया. नवादा के एसपी का मोबाइल रिसीव नहीं हुआ वह अन्य मोबाइलों पर भी फोन किया गया मगर कोई भी फोन नही उठा रहा था. इस बात से आक्रोशित बस चालक ने सीधा बुंदेलखंड थाना के पास गाड़ी को लगाकर जमकर हंगामा आम लोगों के द्वारा किया गया. पुलिस के द्वारा फोन नहीं उठाने के कारण आक्रोशित लोगों ने पुलिस को जमकर खड़ी खोटी सुनाया है

आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

बता दे की धनबाद से बुंदेला बस बिहार शरीफ जा रही थी. इस दौरान बस नवादा शहर में सवारी को उतार कर लौट रही थी उसी क्रम में घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस द्वारा समय पर नहीं पहुँचने के कारण आम लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला है. बुंदेलखंड थाना के प्रभारी एसआई ललन कुमार ने कहा कि मामला की जांच की जा रही है. फिलहाल अपराधी पुलिस के सिकंजे से बाहर है.

Tags:governancenavada newsnavada policenavada latest newsbihar policebihar latest newsbihar updatethe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.