✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में पुलिस एनकाउंटर, 27 लाख लूटकांड के आरोपी को पैर में मारी गोली

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 19, 2026, 11:39:52 AM

पटना(PATNA):राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में 27 लाख रुपये लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. CMS सिक्योरिटी वैन से दिनदहाड़े 27 लाख रुपये लूटने वाले अपराधियों में शामिल एक बदमाश मंगलवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया, जबकि उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के उदयिनी गांव के पास की बताई जा रही है.

पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ अपराधी

जानकारी के अनुसारमंगलवार की अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के उदयिनी गांव में कुछ अपराधी जमा हुए हैं, जिनमें 13 मई को CMS सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपये लूटने वाले बदमाश भी शामिल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की.बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई. घायल अपराधी को इलाज के लिए पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने चार अन्य अपराधियों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया.

13 मई को हुई थी 27 लाख की लूट

आपको बता दे कि 13 मई 2026 को पांच की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर CMS सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपये लूट लिए थे. विरोध करने पर गार्ड को गोली मारने की धमकी दी गई थी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे. घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर एक खेत में रुपयों से भरा बक्सा फेंक दिया था. मामले के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर अपराधियों की तलाश में जुटी थी.

घटनास्थल से हथियार और खोखे बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से अपराधियों की मोटरसाइकिल और गोली के कई खोखे बरामद किए है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. वहीं वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के घटनास्थल पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है.

Tags:Patna NewsBihar NewsPolice EncounterPatna PoliceCMS Van LootCrime NewsGolapur PoliceBihar CrimeEncounter NewsBreaking NewsLoot CasePatna EncounterCriminal ArrestedBihar Police Action

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.