✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुजफ्फरपुर में पुलिस अपराधी मुठभेड़, ASI विकास सिंह समेत दो अपराधी घायल

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 4:51:11 PM

मुजफ्फरपुर : बेला थाना में तैनात मुंशी विकास सिंह को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी है. गोलीबारी की घटना के जबाबी कार्रवाई में अपराधी भी पुलिस की गोली का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया हैं. मुजफ्फरपुर में बेला थाना के मुंशी को अपराधियों ने गोली मार दी. गोली मुंशी के पेट के पास लगी है. गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े मुंशी विकास सिंह.

दरअसल बेला पुलिस साइबर अपराधियों पर लगातार नजर रखे हुई थी. आज अपराधियों के बेला इलाके में होने की सूचना मिली. खुद को घिरा देखकर अपराधियों ने पुलिस पर गोली चला दिया जिसमें एएसआई विकास सिंह घायल हो गए. पुलिस की जबाबी कार्रवाई में दोनो अपराधियों को गोली लगी है जिनका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है.

घायल मुंशी विकास सिंह छपरा जिले के उंधा गांव के रहने वाले हैं. मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी अस्पताल पहुंचे. घायल का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. डीआईजी चंदन कुशवाहा ने बताया कि दोनों अपराधी साइबर फ्रॉड करते हैं जिनपर लगातार पुलिस नजर रख रही थी. आज पुलिस ने उनको पकड़ने का प्रयास किया जहां अपराधियों ने गोली चला दी. जबाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी भी घायल हुए हैं.

 

Tags:Muzaffarpur police encounterCriminals injured in MuzaffarpurASI Vikas Singh injuredMuzaffarpur crime newsPolice shootout BiharBihar police actionCriminal shootout Muzaffarpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.