✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

खगड़िया में पुलिस और अपराधी के बीच एनकाउंटर, 50 हजार के इनामी को लगी गोली

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 26, 2026, 11:38:37 AM

खगड़िया(KHAGARIA):बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया. घायल अपराधी की पहचान मो. बुद्दिन के रूप में हुई है, जिसके पैर में गोली लगी है. फिलहाल उसे इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जानकारी के मुताबिक यह एनकाउंटर बेलदौर थाना क्षेत्र के सुखाय बासा गांव में हुआ. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मो. बुद्दिन इलाके में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की. खुद को पुलिस से घिरता देख अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

अपराधी की ओर से लगातार गोलीबारी की जा रही थी

खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने बताया कि अपराधी की ओर से लगातार गोलीबारी की जा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इसी दौरान पुलिस की गोली मो. बुद्दिन के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया.एसपी ने बताया कि मो. बुद्दिन जिले का कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत 14 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात 

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं इस कार्रवाई को खगड़िया पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. इलाके के लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है.

Tags:KhagariaBiharEncounterPoliceEncounterBiharPoliceCrimeNewsBreakingNewsKhagariaNewsBiharNewsWantedCriminalRewardedCriminalGangsterPoliceActionFiringEncounterNewsCrimeUpdateLatestNewsIndiaNewsCriminalPoliceOperationBeldaurViralNewsLawAndOrderArmsActBiharCrimePoliceRaidInjuredCriminalSPRakeshKumarCrimeAlertTrendingNews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.