✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : शराब माफिया को पकड़ने गई टीम पर हमला, पुलिस गाड़ी तोड़ी, कई जवान घायल

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:34:17 AM

हाज़ीपुर(HAZIPUR): बिहार के हाजीपुर में शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया. बता दें कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. जिसे छुड़ाने के लिए भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया. इतना ही नहीं पुलिस की गाडी भी तोड़ी गई. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. हंगामें को देखते हुए पुलिस की कई और टीम मौके पर बुलाई गई. जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया.

क्या था पूरा मामला

बता दें कि यह मामला सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय की है. जहां सदर थाना की पुलिस शराब मामले में छापेमारी करने पहुंची थी. पुलिस ने शराब मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था. लेकिन अचानक कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और आरोपी को छुड़ा ले गए. हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोट भी लगी है. इस घटना के बाद पूरे इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई है.

Tags:BIHAR NEWSBIHAR LATEST NEWSliquor mafia ATTACK POLICEHAZIPUR NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.