✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना फायरिंग कांड के बाद हरकत में आई पुलिस, चप्पे-चप्पे पर ली जा रही है तलाशी, पढ़ें क्या कह रही है पुलिस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:58:40 AM

पटना(PATNA): राजधानी पटना में बीते दिन बीच सड़क पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. पुलिस मुख्यालय से मिले कड़े निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों की फटकार के बाद पटना पुलिस अब पूरी ताकत के साथ सड़कों पर उतर गई है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस का सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इनकम टैक्स चौराहा समेत कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस हर आने-जाने वाले वाहन और व्यक्ति की जांच कर रही है.

चप्पे-चप्पे पर ली जा रही है तलाशी

तलाशी अभियान के दौरान राहगीरों के बैग, वाहनों के डिक्की और दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक तत्व को दबोचा जा सके.इस विशेष अभियान की निगरानी डीएसपी स्तर के अधिकारी और थाना अध्यक्ष कर रहे है. भारी संख्या में तैनात पुलिस बल के साथ सड़कों पर मोर्चा संभाले हुए है. आम लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से यह कवायद तेज कर दी गई है.

पढ़ें क्या कह रही है पुलिस

पुलिस का कहना है कि यह तलाशी अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं, बल्कि आने वाले दिनों तक चलेगा. हर संदिग्ध गतिविधि और व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है.गौरतलब है कि कल फायरिंग की घटना के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय ने पटना पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी और शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए थे. इसके तुरंत बाद पूरे शहर में पुलिस हरकत में आई और अब चौकसी पहले से कहीं ज्यादा कड़ी कर दी गई है.

Tags:crimecrime newscrime news biharfiring in biharpatna firing casetrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.