☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर में दिखी पुलिस की दबंगई, लाइसेंस दिखाने के बावजूद रेस्टोरेंट के कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, पढ़ें फिर क्या हुआ

भागलपुर में दिखी पुलिस की दबंगई, लाइसेंस दिखाने के बावजूद रेस्टोरेंट के कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, पढ़ें फिर क्या हुआ

भागलपुर(BHAGALPUR):बिहार के भागलपुर में एक बार फिर पुलिस की दबंगई सामने आयी है.जहां द अड्डा रेस्टोरेंट एंड कैफे में पुलिस लाइसेंस जांच करने के लिए पहुंची,तो लाइसेंस दिखाने की बात कर्मचारियों ने कही जिस पर तिलकामांझी थानेदार शंभू पासवान ने कर्मचारी पर थप्पड़ चला दिया. जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि तिलकामांझी पुलिस रेस्टोरेंट के अंदर प्रवेश करती है और काउंटर पर बैठे कर्मचारियों से कुछ पूछताछ करती है, इसी बीच थानेदार ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया.थानेदार के साथ तिलकामांझी थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी थे.

पढ़ें क्या है पूरा मामला

 जानकारी के अनुसार द अड्डा रेस्टोरेंट एंड कैफे में सिगरेट व अन्य नशीली पदार्थ की बिक्री होती है, जिसको खरीदने के लिए वहां भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं और रेस्टोरेंट के अंदर सेवन करते हैं. संचालक की ओर से तमाम तरीके की व्यवस्था की  गयी है. वहीं रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस और ट्रेड लाइसेंस भी लिया गया, इसकी  जांच करने पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों से मारपीट की है.

पढ़ें क्या है रेस्टोरेंट मालिक का पुलिस पर आरोप

पीड़ित कर्मचारी गोपाल ने बताया कि तिलकामांझी पुलिस रेस्टोरेंट के अंदर पहुंची और उन्होंने पूछा कि लाइसेंस है फिर हमने कहा कि भैया को बुलाते हैं. उनके पास है, जिसके बाद उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया. पीड़ित का आरोप है कि कई बार तिलकामांझी पुलिस परेशान करने के लिए रेस्टोरेंट पहले भी आई है.वहीं रेस्टोरेंट संचालक कृष्ण मोहन मिश्रा ने वरीय पदाधिकारी से पूरे मामले को लेकर शिकायत करने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि हमारा रेस्टोरेंट का लाइसेंस है, रेस्टोरेंट के अंदर सारी सुविधाएं हैं. रेस्टोरेंट के बाहर लोग सिगरेट नहीं पीते हैं उसके बावजूद भी पुलिस हम लोग को परेशान कर रही है.

Published at:06 Jan 2025 04:57 PM (IST)
Tags:bihar policePolice arrogance seen in Bhagalpurpolice restaurant employee slappedbiharbihar newsbihar news todaybhagalpurbhagalpur newsbhagalpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.