✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मध्यप्रदेश से घड़ी चोरी कर बिहार में बेचता था शटर कटवा गिरोह, लाखों की घड़ी के साथ एक गिरफ्तार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:13:52 AM

मोतीहारी(MOTIHARI): पूर्वी चंपारण की घोड़ासहन पुलिस ने शटर कटवा गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने लाखों रुपयों की घड़ी के साथ इस गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर की पहचान झरौखर थाना क्षेत्र के विशनपुर मुस्लिम टोला निवासी सिकन्दर मियां के पुत्र नौशाद के रूप में की गई है. गुप्त सूचना के आधार पर पर घोड़ासहन पुलिस ने  श्रीपुर चौक से नौशाद को भारी मात्र में चोरी की घड़ी के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ़्तारी के बाद नौशाद ने अपने गिरोह के दस साथियों का नाम बताया. जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारीकर रही है.

सिकरहना डीएसपी ने किया खुलासा 

सिकरहना डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मघ्यप्रदेश के इंदौर जिला के मल्हार थाना क्षेत्र के कृष्णा वाच एण्ड कम्पनी का शटर काट कर 31 अगस्त को 425 पीस कीमती घड़ी चोरी कर कर ली गई थी. जिसमें टाईटन और अन्य कंपनियों की बेशकिमती घड़ी शामिल हैं. शटर कटवा गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. देश के विभिन्न प्रांतों की पुलिस पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन में चोरों की तलाश कर चोरी का समान बरामद करती है. घोड़ासहन नेपाल सीमा पर होने के कारण चोरी की घड़ी, लेपटॉप,मोबाइल समेत अन्य चोरी की सामग्री नेपाल में आसानी से बेच पाते हैं. 

Tags:bihar newsmotihari news updatepolice arrrest shutterkatwa girohshutterkatwa giroh in motiharipolice arrested thief in motihari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.