✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

16 अप्रैल को बिहार के गया आयेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:55:23 AM

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):16 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के गया जिला आ रहे हैं.जहां पीएम गया के गांधी मैदान में भारी जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था गया जिले में बढ़ा दी गई है.गया के गांधी मैदान में एक भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, वही कारीगरों के द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है, बीजेपी नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के सुनने में एक लाख से भी ज्यादा लोग गया के गांधी मैदान में पहुंचेंगे.  

एनडीए प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पक्ष में भी वोट करने की अपील करेंगे

  पीएम नरेंद्र मोदी गया लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पक्ष में भी वोट करने की अपील करेंगे, गांधी मैदान में लगातार जिला प्रशासन और बीजेपी के  नेताओं के द्वारा मुआयना भी किया जा रहा है, मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक की टीम भी मौके पर पहुंचकर सभी जगह पर जांच कर रहे हैं.  

सुबह 10 बजे विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे

  प्रधानमंत्री 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा के बीच गांधी मैदान पहुंचेंगे. हालांकि गांधी मैदान स्टेडियम में भी हेलीपैड बनाया जा रहा है, बताया ये भी जाता है कि यदि बाय रोड वे नहीं आएंगे तो एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से गांधी मैदान आ सकते हैं.  

Tags:PMpm narendra modipm of indiabihar political newsbihar politiccal news updatePM Narendra Modi will come to GayaBihar on April 16district administration busy in preparations for his arrivalbiharbihar newsbihar news todaygayagaya newsgaya news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.