✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पीएम मोदी आज सिवान से बिहार को देंगे विकास की सौगात, राजद ने सोशल मीडिया पर किया हमला

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:32:18 AM

पटना (PATNA): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के सिवान जिले में कई अहम विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. यह दौरा बिहार के लिए राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रधानमंत्री सिवान जिले के पचरुखी प्रखण्ड के जसौली में जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार की जनता को 5736 करोड़ की सौगात देंगे.

पीएम मोदी 22 विकास योजना का करेंगे शिलान्यास 

जहां 22 विकास योजना का शिलान्यास करेंगे, 53,666 गरीबों के खाते में पीएम आवास योजना की राशि की पहली किस्त भी देंगे. जिनमें सड़क, रेल, बिजली, स्वास्थ्य और जल परियोजनाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं. इन योजनाओं का उद्देश्य न केवल राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है, बल्कि ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच विकास का संतुलन भी स्थापित करना है. इसके साथ ही पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. पटना के मसौढ़ी डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री से पहले लोकोमोटिव इंजन को हरी झंडी दिखाकर विदेश भेजेंगे. इसके अलावे कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे.

भाषण में 'विकास, विश्वास और विरासत' की थीम

प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें वे केंद्र सरकार की अब तक की उपलब्धियों के साथ-साथ बिहार के लिए भविष्य की योजनाओं का खाका प्रस्तुत करेंगे. माना जा रहा है कि पीएम अपने भाषण में 'विकास, विश्वास और विरासत' की थीम को भी छू सकते हैं. वहीं प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर विपक्ष भी हमलावर है. आज सुबह राजद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पे प्रधानमंत्री मोदी को लेकर पोस्टर लगाया है. जिसमे लिखा है बस चुनाव मे आता हूं, समझ मे नहीं. साथ ही 20 जून को बिहार मे जुमलों की बारिश होने वाली है.

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए

वहीं सिवान में प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उनके स्वागत के लिए उपस्थित हैं. स्थानीय प्रशासन और एसपीजी की टीम संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रही है.

प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी करेंगे मंच साझा 

बताते चलें कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री की यह यात्रा और घोषणाएं राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह दौरा भाजपा की जमीनी पकड़ को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है. प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच साझा करेंगे इसके साथ कई केंद्रीय मंत्री जदयू भाजपा लोजपा के सांसद भी मौजूद रहेंग.

Tags:Bihar NewsTodays bihar newsTodays newsTodays poltics newsPolitical newsPM Modi will give the gift of development to Bihar from Siwan todayRJD attacked on social mediaVidhan sabha chunavVidhansabha chunav 2025Patna newsAaj ki news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.