✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेरहम सिस्टम की तस्वीर! बीमारी साबित करने सलाइन लेकर आंगनबाड़ी पहुंची सेविका, हालत बिगड़ी, देखिए Video 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 29, 2026, 11:13:13 AM

TNP DESK- बिहार के कटिहार जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने प्रशासनिक संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो में एक आदिवासी महिला प्रेमलता हेंब्रम सलाइन चढ़े हाथों आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचती दिख रही हैं. उनके पति एक हाथ से उन्हें सहारा देते हैं और दूसरे हाथ में सलाइन की बोतल पकड़े नजर आ रहे हैं. 

तबीयत खराब होने के कारण छुट्टी पर थीं प्रेमलता

बताया जा रहा है कि प्रेमलता हेंब्रम मनिहारी अनुमंडल के नारायणपुर पंचायत, सोहा मध्य भाग वार्ड संख्या-7 में आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत हैं. तबीयत खराब होने के कारण वह छुट्टी पर थीं.

बीमार सेविका को हाजिरी का फरमान

इसी दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी एलएस निरीक्षण के लिए केंद्र पहुंचे और प्रेमलता की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए तत्काल हाजिर होने का आदेश दिया. आरोप है कि अपनी बीमारी साबित करने के लिए प्रेमलता को इस हालत में केंद्र पहुंचना पड़ा.

बीमार सेविका सलाइन लेकर पहुंची केंद्र

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलाइन लगे हाथों और कांपती हालत में प्रेमलता केंद्र पहुंचीं. वहां पहुंचने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

इस पूरे मामले में बाल विकास परियोजना अधिकारी (एलएस) वीणा भारती पर संवेदनहीनता और प्रताड़ना के आरोप लग रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग भी हैरान हैं और प्रशासनिक रवैये पर सवाल उठा रहे हैं.

वीडियो देख भड़क गए लोग 

सूत्रों के मुताबिक प्रेमलता हेंब्रम की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है. वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.

Tags:Katihar Anganwadi Sevika NewsAnganwadi Sevika Saline VideoKatihar Anganwadi Sevika Viral VideoBihar NewsKatihar NewsViral VideoAnganwadi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.