✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पीएम किसान योजना के नाम पर लोगों को लगाया जा रहा था चुना, पुलिस ने किया ठगी गिरोह को बेनकाब 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 1, 2026, 5:22:07 PM

भागलपुर(BHAGALPUR):प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान योजना) के नाम पर किसानों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भागलपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना समेत दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.छापेमारी के दौरान लाखों रुपये नकद, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और बायोमेट्रिक मशीन समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए है.वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया.

शिकायत से खुला मामला

मामला तब सामने आया जब ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के एक किसान ने शिकायत दर्ज कराई कि पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि उसके खाते में नहीं पहुंच रही है. जांच में पता चला कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल कर केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर किसानों से बैंक खातों और आधार से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर रहे थे. इसके बाद खातों से अवैध निकासी की जा रही थी.इस संबंध में साइबर थाना भागलपुर में प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान शुरू किया गया.

वारसलीगंज में छापेमारी, दो गिरफ्तार

तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारसलीगंज इलाके के एक मकान से गिरोह का संचालन हो रहा है. इसके बाद 28 फरवरी 2026 को गठित टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों अमर कुमार तांती और राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया.छापेमारी में क्या-क्या बरामद

पुलिस ने मौके से: 6,33,000 नकद , एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, एक बायोमेट्रिक मशीन, एक मोबाइल प्रिंटर,10 एटीएम कार्ड, 12 बैंक पासबुक बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि गिरोह लंबे समय से किसानों और ग्रामीणों को निशाना बनाकर ठगी कर रहा था.

पूछताछ जारी, अन्य आरोपियों की तलाश

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.भागलपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी या आधार से संबंधित जानकारी साझा न करें.साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें.

Tags:pm kisan yojanapm kisan samman nidhi yojnapm kisan yojana updateThagi in pm kishan nidhi yojnaTrending newsViral newsBiharBhagalpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.