✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

लुटेरों को पकड़कर लोगों ने की धुनाई, जानिए ज्वेलर्स को लूट कर भाग रहे चोरों की दास्तान

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:05:41 AM

समस्तीपुर(SAMASTIPUR): बिहार के समस्तीपुर में लोगों ने सतर्कता से लुटेरों को धर दबोचा. न सिर्फ धर दबोचा बल्कि इन लुटेरों की सबने मिलकर जबरदस्त धुनाई भी कर दी. मामला है समस्तीपुर के ताजपुर थाना अंतर्गत नीम चौक बाजार स्थित सोनी फैंसी ज्वेलर्स का. सुबह में दुकान खुलते ही दो बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने धावा बोलकर आभूषण भरे 3 बैग को लूट लिया. लेकिन भागने के दौरान स्थानीय लोगों ने सभी को घेर लिया तब अपराधी गोली चलाते हुए भागने लगे. इसमें एक स्थानीय व्यक्ति अशरफ अली को गोली लग गई. इससे भीड़ बेकाबू हो गई और पकड़े गए चारों अपराधियों की जबरदस्त पिटाई करने लगे. इसके बाद उनकी दोनों बाइक में आग लगा दी गई.

3 में से दो बैग बरामद, भीड़ ने बाइक को किया स्वाहा  

जानकारी के मुताबिक लुटे गए 3 बैग में दो को स्थानीय लोगों ने बरामद कर लिया लेकिन एक बैग दो अपराधी लेकर भागने में सफल रहे. जख्मी स्थानीय व्यक्ति और चारों अपराधियों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. ताजपुर बाजार में अफरा -तफरी का माहौल बना हुआ है. भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. बता दें आभूषण दुकान में लूट के बाद गोली बारी करते हुए भाग रहे अपराधियों में 4 को लोगों ने पकड़ लिया, एक स्थानीय व्यक्ति को गोली भी लगी है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 

Tags:THE NEWS POSTSAMSTIPUR NEWSBIHAR NEWSJEWEKERY ROBBERS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.