✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहारवासियों को अब सड़क जाम की समस्या से मिलेगी निजात! MapmyIndia डिजिटल प्लेटफॉर्म से करेगा जानकरी उपलब्ध, पढें कैसे करेगा काम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:32:38 AM

पटना(PATNA): बिहार में सड़क जाम बहुत बड़ी समस्या है, लेकिन अब इस समस्या से लोगों को बहुत जल्द निजात मिलने वाला है. दरअसल अब वेब और मोबाइल आधारित प्लेटफॉम के माध्यम से ट्रैफिक मैनेजमेंट सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी जानकारी रीयल टाइम बेसिस पर लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए आज बिहार पुलिस एवं MapmyIndia C.E. Info Systems Limited के बीच समझौता ज्ञापन यानिकी MOU पर हस्ताक्षर हुआ. यह हस्ताक्षर मैपल्स मैप माई इंडिया के मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट अली रिजवी और यातायात ADG सुधांशु कुमार ने की.

पढें ADG सुधांशु कुमार ने क्या कहा 

ADG सुधांशु कुमार के मुताबिक MapmyIndia एक स्वदेशी कंपनी है जो 27 वर्ष पुरानी है. इस कंपनी ने राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल मैपिंग डाटा बेस विकसित किया है एवं लगभग सभी 4 व्हीलर निर्माता कम्पनी के साथ इसका टाईअप है. यह प्लेटफॉर्म बिहार राज्य के सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध होगा तथा उनसे प्राप्त ट्रैफिक संबंधी सलाहों सूचनाओं को मानचित्र आधारित पृष्ठभूमि के साथ बिना विलम्ब के सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा.

पढें कैसे करेगा काम

आइये अब हम आप लोगो को बताते है कि यह सिस्टम कैसे काम करेंगा और इसका लाभ आप और हम कैसे उठा सकते है. यातायात से संबंधित उपरोक्त सूचनाओं को यातायात पुलिस एवं सड़क के उपयोगकर्ताओं द्वारा जिलावार Whatsapp ग्रुप के माध्यम से MapmyIndia के ट्रैफिक इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप को पोस्ट किया जाएगा, जो पुनः इनके द्वारा Real time basis पर Map पर अपलोड किया जाएगा. मुख्यतः तीन माध्यमों से ये सूचनाएं MAP/Mapple App के माध्यम से आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएगीः-

1. Basic Map

2. पुलिस द्वारा अद्यतन की गई जानकारियां

3. आम नागरिक का यातायात प्रबंधन में फीडबैक प्राप्त कर.

यातायात संबंधी सूचनाएं जो सहज एवं सुलभ रूप से उपलब्ध होंगीः-

• सड़क नेटवर्क की वर्तमान स्थिति यथा जल जमाव, सड़क की स्थिति और खतरे, ग्रिडलॉक, ट्रैफिक लाइट की विफलता, सड़क बंद होना और डायवर्जन की सूचना.

• आकस्मिक स्थिति यथा जुलूस, विरोध प्रदर्शन, रैलियों, वीआईपी मूवमेंट, दुर्घटनाएँ आदि की सूचना.

• सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी जैसे ब्लैकस्पॉट, खतरनाक मोड़, निर्धारित गति सीमा, गति-अवरोधक, दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, अन्य Vulnerable Points आदि की सूचना.

सामान्य जानकारी यथा हॉस्पीटल / ट्रॉमा सेन्टर, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पम्प, रेलवे स्टेशन, टूरिस्ट पैलेस, धार्मिक स्थल, पार्किंग क्षेत्र, वेंडिंग निषिद्ध क्षेत्र, CCTV कैमरा का पोजिशन, आदि की सूचना.

• पुलिस प्रशासन को ये सूचनाएं केन्द्रीकृत डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी जिससे प्रभावी यातायात प्रबंधन में सहुलियत होगी.

इन सूचनाओं को किया जाएगा अपडेटः

• अलग-अलग कारणों के चलते धरना प्रदर्शन, खराब रोड के कारण यातायात डायवर्जन की सूचना अपडेट करना.

सड़क सुरक्षा संबंधी सूचना जैसे ब्लैक स्पॉट, खतरनाक मोड़, दुर्घटना संभावित स्थलों की सूचना अपडेट करना.

• आमजन के लिए जरूरी नजदीकी सुविधाओं अस्पताल, रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, पर्यटक स्थलों के नाम, धार्मिक स्थलों के नाम की जानकारी.

• डायवर्जन के लिए कम से कम दूरी वाले सुरक्षित सड़क मार्ग को प्रदर्शित करना.

• उपयोगकर्ताओं के जरूरी स्थानों तक पहुँचने में मदद करने के लिए पीओआई (प्वाइंट्स ऑफ इंटरेस्ट) नेविगेशन का प्रयोग करना.

• गति-सीमा, पार्किंग स्थल, ट्रैफिक लाईट की जानकारी अपडेट करना

विशेष प्रावधानः-

राज्य अंतर्गत होनेवाले किसी भी पर्व त्योहार, धार्मिक अनुष्ठान, राजनीतिक रैलियों, स्वतंत्रता / गणतंत्र दिवसों पर एवं अन्य विशेष परिस्थितियों में यातायात व्यवस्था में किये गए परिवर्तनों से संबंधित सूचनाएँ / Advisory Short Notice पर अद्यतन की जा सकेगी.

प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकताः-

• राज्य के सभी थानों के थानाध्यक्षों / पुलिस पदाधिकारियों को Mapple App पर डाटा अपलोड करने इससे संबंधित तथ्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

• थाना /अन्य सामाजिक संस्थानों के माध्यम से सामान्य लोगों के बीच बढ़ाई जाएगी जागरूकता.

Tags:Digital traffic managementTraffic managementMapmyIndiaTrending newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.