☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर लोगों ने मनाया जश्न, पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और कहा-अब पाकिस्तान हो जाए सावधान

TNP DESK- भारतीय सेना द्वारा  पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक "ऑपरेशन सिंदूर" के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है. बिहार की राजधानी पटना में भी मंगलवार की रात लोगों ने इस कार्रवाई का जोरदार स्वागत किया. कदम कुआं इलाके में बुद्ध मूर्ति के पास सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की. एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई माहौल किसी त्यौहार से कम नहीं था — लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया, भारत माता की जय के नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की.

स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने कहा, "अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान समझ जाए — अगर वो आतंकवाद का समर्थन करता रहेगा, तो भारत चुप नहीं बैठेगा. ऑपरेशन सिंदूर इस बात का सबूत है कि नया भारत किसी भी साज़िश का मुंहतोड़ जवाब देगा.

"स्थानीय लोगों ने कहा "सेना को सलाम है. उन्होंने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. "लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ जवाब नहीं, बल्कि एक सख़्त चेतावनी है कि आने वाले समय में आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

Published at:07 May 2025 06:42 AM (IST)
Tags:Bihar newsPatna newsOperation SindoorPeople celebrated the success of Operation SindoorPm modiPakistanIndia Pakistan warIndia Air strikeOperation Sindoor successfull
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.