✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह! क्या है सीएम नीतीश कुमार की तारीफ का सियासी मतलब, पढ़ें

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:21:21 AM

भोजपुर(BHOJPUR): भोजपुरी के पावर स्टार के नास से मशहूर गायक और एक्टर पवन सिंह की पत्नी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती है, लेकिन इस बार ज्योति सिंह अपनी निजी नहीं बल्कि चुनाव लड़के की बात को लेकर लाइम लाइट में आ गई है. पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकले अब तेज हो गई है. ज्योति सिंह आजकल रोहतास के कई इलाकों मे लगातार घूम रही है और जनता के बीच जाकर कार्यक्रमों मे हिस्सा ले रही है. कयास लगाया जा रहा है की ज्योति सिंह डेहरी  या काराकाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है.

ज्योति सिंह ने सीएम नीतीश की जमकर की तारीफ

इसी बीच ज्योति सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है. जिससे ये लग रहा है कि वो पूरी तरह से चुनाव लड़ने का मूड बना चुकी है. लोग कयास लगा रहे है कि ज्योति सिंह जेडीयू भी ज्वाइन कर सकती है. ज्योति के पति और पावर स्टार पवन सिंह भी लोकसभा चुनाव मे काराकाट से ही मैदान मे उतरे थे. पवन सिंह के चुनाव प्रचार की कमान ज्योति ने ही संभाल रखा था. इस दौरान ज्योति सिंह लोगों के घर घर जाकर अपने पति के लिए वोट मांगते दिखी थी, इस दौरान लोगों से उन्हे काफी प्यार भी मिला था. वहीं लोगों से उनकी अच्छी जान पहचान भी हो गई थी, जिसको देखते हुए शायद ज्योति सिंह चुनाव लड़ने का निर्णय ले सकती है.

काराकाट से चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज

जिस तरीके से ज्योति सिंह लगातार काराकाट क्षेत्र का दौरा कर रही हैं, उसके बाद यहां राजनीतिक महकमे में उनके चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा तेज हो गई है.वहीं ज्योति सिंह कई जगह जा रही है लोगों से मिल रही है. बातचीत बताया था कि यदि यहां की जनता चाहेगी तो वह अवश्य चुनाव लड़ेंगी, लेकिन किस दल से लड़ेंगे और कहां से लड़ेगी इस बात का खुलासा उन्होंने अभी तक नहीं किया है. वहीं दूसरी और अपने गांव वापस जाते समय उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शासन काल की प्रशंसा करके एक नया राजनीतिक संकेत दिया है.उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में बहुत अच्छा कार्य हुआ है, इससे ज्यादा कोई दूसरा नहीं कर सकता था. वहीं उनके शासन काल में महिलाएं लड़कियां निर्भीक होकर के कहीं भी आ जा रही है,तो इस तरह के बयान यह चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि कहीं ज्योति सिंह जदयू के पाले में तो नहीं जाने वाली है? या फिर एनडीए से तो उनकी बातचीत नहीं हो रही है? फिलहाल इन सब चीजों पर बयान के बाद और चर्चा तेज हो गई है और राजनीतिक गलियारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

Tags:bihar politiscPawan Singh's wife Jyoti SinghPawan SinghPawan Singh newspower star Pawan Singhbhojpuri singer Pawan Singhjyoti singhbihar election 2025cm nitish kumarbiharbihar newsbihar news todaybhojpurbhojpur newsbhojpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.