✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना: शादी के जश्न में पिस्टल लहराना इन 4 युवकों को पड़ा मंहगा! वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:48:43 AM

पटना(PATNA):हाजीपुर में डांस और मस्ती के बीच पिस्टल लहराना 4 युवकों को भारी पड़ा गया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.आपको बताये कि भगवनापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर भैरो गांव में एक शादी समारोह था.शादी के बाद रिसेप्शन के गांव की महिलायें डांस कर रही थी. इसी बीच गांव के ही कुछ बदमाश देसी पिस्टल लिए महिलाओं के बीच पहुंच गए और पिस्टल  लहराते हुए महिलाओं के बीच डांस करने लगे.पिस्टल के साथ डांस करते इन युवकों का किसी ने विडियो बना लिया और कर सोशल मिडिया पर  वायरल कर दिया.

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं तमंचे पर डांस करते इन युवकों के वीडियो सामने आने के बाद वैशाली पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में सभी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया.शादी और जश्न के मौकों के बीच हथियार लहराना और फायरिंग को रोकने के लिए लगातार पुलिस की सख्ती जारी है,लेकिन बावजूद इसके लगातार ऐसी तस्वीरें सामने आ ही जाती है.

चार देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक फाइटर और एक चाकू बरामद

वहीं आपको बताये भगवानपुर थाना अंतर्गत चार बदमाशों द्वारा पिस्टल लहराने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था.वहीं पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से चार देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक फाइटर और एक चाकू बरामद कर लिया है.इनमे से एक अपराधी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है.

Tags:Waving pistol during weddingvideo viralPatna newspatna news todaybihar newsbihar news todaybihar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.