✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना : RJD ने जारी किया सुधाकर सिंह को शो कॉज नोटिस, गठबंधन धर्म उल्लंघन करने का आरोप 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:47:45 AM

पटना(PATNA): लगातार नीतीश कुमार को खुले मंच से चेतावनी, लगातार नीतीश कुमार का  खुलकर विरोध कर रहे सुधाकर सिंह को लेकर राजद और जदयू के बीच तनातनी चल रही थी. अब राष्ट्रीय जनता दल ने नेता सुधाकर सिंह को पार्टी के तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. इस नोटिस में सुधाकर सिंह द्वारा गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करने और आपत्तिजनक बयान से आरजेडी के बड़े वर्ग को आहत करने की बात कही गई है. 

इस पत्र में लिखा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में आया है कि एक बार पुनः आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया है.  राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि गठबंधन के मसलों और शामिल दलों के शीर्ष नेतृत्व के संबंध में सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बात रखने के लिए अधिकृत हैं. लेकिन आपने लगातार इस प्रस्ताव का उल्लंघन किया है. इसके आदेश पत्र में लिखा गया है कि आपके बयान लगातार उन ताकतों को बल देते हैं जो संविधान को रौंदकर न्याय सौहार्द और समानता की पैरोकारी को समाप्त करना चाहते हैं. आपके आपत्तिजनक बयान देश प्रदेश और राजद के एक बड़े वर्ग को आहत कर रहा है. 

Tags:biharpatnaRJD issues show cause notice to Sudhakar Singhsudhakar singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.