✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar : पटना जेल से भाग रहा था कैदी, तीसरे तल्ले से गिरकर हो गई मौत, पुलिस की लापरवाही आयी सामने

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:47:16 AM

पटना(PATNA):पटना के राजीव नगर पुलिस की हिरासत में आए साइकिल चोर शानू प्रताप नाम के युवक ने थाना के तीसरी मंजिल से भागने के दौरान कूदकर अपनी जान गवां दी. है. आपको बताये कि  पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के रामनगरी मोड़ के पास एक साइकिल पर हाथ साफ करते युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया और इसकी जानकारी स्थानिय लोगो ने पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच सड़क पर भीड़ के द्वारा पिट रहे साइकिल चोर को बचाया और उसे गिरफ्तार कर थाने लायी.

आनन फानन में उसे एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया

वहीं गिरफ्तार चोर की घायल अवस्था को देखते हुए प्रारंभिक इलाज कराया गया. फिर उसे थाना लाया गया. जहां थाना के सरिस्ता कक्ष में हथकड़ी और रस्सा लगाकर रखा गया था. वहीं से भागने के प्रयास के दौरान वो तीसरे तल्ले पर चढ़ गया, और जैसे ही  छलांग लगाई,गंभीर रुप से घायल हो गया. वहीं आनन फानन में उसे एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया.जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

पुलिसकर्मियों की लापरवाही से गिरफ्तार आरोपी ने उठायाआत्मघाती कदम- डीएसपी

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने मामले में बताया कि राजीव नगर थाना में घटना के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की लापरवाही की वजह से गिरफ्तार आरोपी ने यह आत्मघाती कदम उठाया.इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर जांच कर मुकम्मल कार्रवाई की जाएगी.

Tags:Prisoner dies during escapePrisoner diesRajeev Nagar Police StationPatna Rajiv Nagar Police StationDSP Law and OrderDSP Law and Order patnanegligence of policemenpatna newspatna news todaybihar newsbihar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.