✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

“ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, दो अपराधी घायल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 13, 2026, 10:34:57 AM

पटना(PATNA):राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है.पटना पुलिस का “ऑपरेशन लंगड़ा” अब अपराधियों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है.इसी अभियान के तहत दानापुर अनुमंडल के बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव के बधार में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई.मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विदेशिया उर्फ अमरेंद्र और पप्पू नामक अपराधी गोली लगने से घायल हो गए. 

दोनों अपराधियों के पैर में लगी गोली

दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है. घायल अवस्था में पहले उन्हें बिहटा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया.जानकारी के अनुसार STF और पटना पुलिस की विशेष टीम को अपराधियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की.खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए.

मुठभेड़ के बाद इलाके में अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि पूरी कार्रवाई रात करीब दो बजे हुई.मुठभेड़ के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए है. वहीं इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा.अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने के लिए “ऑपरेशन लंगड़ा” जारी रहेगा.

Tags:Patna PoliceOperation LangdaBihar Crime NewsPatna EncounterCrime ControlBihar PoliceCriminal ArrestedPolice ActionPatna NewsBreaking News Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.