✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना पुलिस ने अंतरजिला गिरोह का किया भंडाफोड़, एनकाउंटर में एक घायल, तीन गिरफ्तार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 12, 2026, 12:32:14 PM

पटना : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और कारतूस सप्लाई करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें छपरा का एक इनामी अपराधी घायल हो गया जबकि तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को 11 मार्च 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि फतुहा थाना क्षेत्र में एक अंतरजिला अपराधी गिरोह भारी मात्रा में कारतूसों की सप्लाई करने वाला है और अवैध हथियारों की डील होने वाली है. सूचना मिलते ही कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और इलाके में नाकेबंदी कर दी गई.

छपरा का इनामी बदमाश घायल

पुलिस टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची और जांच शुरू की तभी वहां मौजूद अपराधियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया.स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया. घायल अपराधी को पुलिस ने हिरासत में लेकर तुरंत अस्पताल भेज दिया.

1200 से अधिक कारतूस बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने 1200 से अधिक अवैध जिंदा कारतूस और अवैध आग्नेयास्त्र बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार अपराधी आर्म्स सप्लायर गिरोह से जुड़े हैं और कई जिलों में अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई करते थे. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिला है कि बरामद कारतूसों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना टल गई. इस पूरे मामले में पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Tags:Patna Police encountePatna police bust inter-district gangBihar crime newsPatna encounter newsBihar police action against criminalsPatna police arrest criminalsFatuha police encounter PatnaBihar crime crackdownatna police raid news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.