✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना पुलिस ने नकली नोट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में चार गिरफ़्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 8:00:17 PM

पटना(PATNA):राजधानी पटना में पुलिस ने नकली नोट के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है.यह कार्रवाई अगमकुआं थाना क्षेत्र में की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा.

2 लाख 2 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद

गिरफ्तार युवकों के पास से कुल 2 लाख 2 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए है. जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि ये नोट उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से लाए गए थे और शहर में इन्हें खपाने की योजना थी.पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी काफी समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे और स्थानीय स्तर पर नेटवर्क तैयार कर चुके थे.फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन का खुलासा किया जा सके.

आरोपियों में एक युवक के पिता का संबंध राजनीतिक दल से है

मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक युवक के पिता का संबंध किसी राजनीतिक दल से बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस पहलू पर आधिकारिक पुष्टि की जाएगी.फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में काम कर रही है.

Tags:Fake currenciesFake currency news patnaFake currency gang arrested in patnaTrending newsViral newsBiharTrendingPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.