✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना PMCH में गार्डों की गुंडई! मरीज के परिजनों से मारपीट, 3 घायल  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 28, 2026, 3:15:33 PM

पटना(PATNA):बिहार के पटना में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी PMCH में सुरक्षा गार्डों की गुंडई का मामला सामने आया है. जहां इलाज कराने आए मरीजों के परिजनों के साथ मारपीट किए जाने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.घटना में तीन लोगों के सर फटने की बात भी सामने आ रही है, वहीं एक महिला के साथ भी बेरहमी से पिटाई किए जाने का आरोप है.

अस्पताल परिसर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील

मिली जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर मरीज के परिजनों और अस्पताल के गार्डों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया. आरोप है कि गार्डों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अस्पताल परिसर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.

पुलिस ने घायलों से पूछताछ की शुरू

मामले में टाउन डीएसपी 1 राजेश रंजन ने घटना का संज्ञान लिया है.पुलिस ने घायलों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं PMCH टॉप प्रभारी पर भी थाने में मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.घटना को गंभीरता से लेते हुए टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने PMCH टॉप प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए है. पुलिस अस्पताल परिसर में लगे CCTV फुटेज को भी देख रही है ताकि पूरे घटना की सच्चाई सामने आ सके.

Tags:PatnaPMCHBihar NewsHospital ViolenceBreaking NewsPatna HospitalPolice InvestigationCCTVTown DSPNews Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.