✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का आपत्तिजनक बयान, सीएम नीतीश से मांगा इस्तीफा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:05:40 PM

पटना(PATNA): बिहार में बीते कुछ दिनों में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला बढ़ गया है. आए दिन बेखौफ अपराधी कहीं ना कहीं आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं. इसी बीच बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नपुंसकता पर चले गए हैं. बिहार में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं. फिर से बिहार में जंगलराज रिटर्न की घटनाएं दोहराई जा रही है. इस तरह की घटना के बावजूद सीएम नीतीश अपनी पीठ थपथपा रहे हैं. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. केन्द्रीय मंत्री के इस बयान के बाद अलग अलग परई के नेता हमलावर हो गए हैं. जानिए क्या कह रहे हैं विपक्ष के नेता ....

जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने क्या कहा 

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा नीतीश कुमार पर दिए गए बयान को लेकर जेडीयू कांग्रेस के साथ हम पार्टी ने हमला किया है.  जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि नीतीश कुमार पर बयान देकर बीजेपी के नेता सुर्खियां बटोर ना चाहते हैं इसलिए लगातार बयान दे रहे हैं. यदि प्रवक्ता ने कहा कि जब हम भारतीय जनता पार्टी के साथ थे तो बिहार में सब कुछ ठीक-ठाक था और अब जब अलग हटकर महागठबंधन के सरकार बनाए हैं तब इन्हें बिहार में जंगलराज दिख रहा है. 

दानिश रिजवान ने भी अश्विनी कुमार चौबे के बयान पर किया पलटवार 

वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने भी अश्विनी कुमार चौबे के बयान पर पलटवार किया है उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री को सबसे पहले एनसीआरबी का डाटा देख लेना चाहिए कि बिहार से ज्यादा अपराध यूपी में बढ़ा है तब उन्हें इस तरह का बयान देना चाहिए. 

कांग्रेस प्रवक्ता अतीश नाथ तिवारी ने ये कहा 

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अतीश नाथ तिवारी ने भी अश्वनी कुमार चौबे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि यदि केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे में इतनी ताकत है तो यूपी में बढ़त अपराध कुछ बयान देकर देखें उनका हश्र वही होगा जो जस्टिस लोया के साथ हुआ था. 

Tags:bihar newspatna news updateUnion Minister Ashwini ChoubeyCM Nitishbihar political newsbihar politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.