✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना मेट्रो का नया लुक आया सामने, ऑरेंज रंग में दिखेंगी बोगियां, अगले महीने होगा उद्घाटन

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:45:49 AM

पटना (PATNA) : बिहार की राजधानी को जल्द ही अपनी पहली मेट्रो सेवा मिलने वाली है. पटना मेट्रो का नया लुक सामने आ गया है और इसकी बोगियां अब ऑरेंज रंग में नजर आएंगी. वहीं अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उद्घाटन करेंगे, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है. 

सांस्कृतिक झलक से सजी मेट्रो :
पटना मेट्रो को पूरी तरह से स्थानीय कला और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने की कोशिश की गई है. साथ ही मेट्रो की बोगियों पर गोलघर और महावीर मंदिर की पेंटिंग बनाई गई है. वहीं बोगियों की छत को मधुबनी पेंटिंग से डिजाइन किया गया है, जो बिहार की पारंपरिक कला को दर्शाती है. 

उद्घाटन की तैयारी 
पटना मेट्रो के पहले फेज का काम लगभग पूरा हो चुका है और उद्घाटन से पहले फिनिशिंग टच दिया जा रहा है. उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है. 

शहरवासियों में उत्साह 
राजधानीवासियों में मेट्रो को लेकर भारी उत्साह है. लोगों का कहना है कि इसके शुरू हो जाने से शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी और रोजाना सफर करने वालों का भी समय बचेगा.

Tags:bihar metrometrometro in biharmetro in patnawhen will metro start in biharbihar metro first lookbihar metrobihar governmentbihar cmcm nitish kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.